
एक बोरी खाद के लिए दर दर की ठोकर खाता किसान शासन प्रशासन से लगाई गुहार
मुंगेली – बता दें इन दिनों प्रदेश में किसानों को खाद वितरण को लेकर राजनीति गरमाई हुई है एक तरफ बीजेपी सरकार दावा कर रही है तो वहीं विपक्ष में बैठी कांग्रेस बीजेपी के इस दावे को झूठ करार दे रही है
कल पूरे प्रदेश में कांग्रेस के आह्वान पर जिला स्तरीय कलेक्ट्रेट घेराव का आयोजन किया गया था जिसमें कांग्रेस ने किसानों के खाद सहित विभिन्न मांगो को लेकर राज्यपाल के नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है

वहीं आज एक किसान का कहना है कि मैं खाद के लिए करीब चार से पांच दुकान घूम चुका हूं लेकिन मुझे कहीं भी खाद नहीं मिल रहा है
आपको बता दें ग्राम रहूंटा निवासी मिलन खांडे पिता बौदा खांडे का कहना है कि मैं मुंगेली के करीब चार दुकान पर जा चुका हूं लेकिन मुझे कहीं भी खाद नहीं मिला जब किसान से पूछा गया कि तुम्हें खाद क्यों नहीं मिल रहा है तब उसने दुकान में खाद नहीं है ऐसा जवाब दुकानदार के द्वारा बताया गया और आगे उसने कहा कि साहब अगर मुझे खाद नहीं मिला तो मैं खेती कैसे कर पाऊंगा आज मुझे एक बोरी खाद के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है आज मुझे एक बोरी खाद नहीं मिल रहा है तो आगे मुझे मिलेगा इसका भी आसार छोड़ दिया हूं किसान का कहना है कि मैं एक गरीब किसान हूं मेरे पास कम मात्रा में खेत है उसी से मैं अपने परिवार का पालन पोषण करता हूं और दुकान में मुझे खाद नहीं मिल रहा है ऐसे में मेरा परिवार का पालन पोषण कैसे होगा
किसान का आरोप है कि एक तरफ शासन प्रशासन दोनों दावा कर रहे हैं कि खाद की कोई कमी नहीं है
वहीं मुंगेली जिला कलेक्टर भी अपील कर चुके हैं कि खाद कि कमी नहीं है फिर यह एक किसान पिछले 10 से 12 दिनों तक दुकान दुकान क्यों घूम रहा है
किसान का कहना है कि आखिर सच क्या है क्यों हमको गुमराह किया जा रहा है किसान ने शासन प्रशासन से गुहार लगाई है कि खाद जल्द से जल्द उपल्ब्ध कराए जिससे हम खेती अच्छे से कर सकें
