
टीआई से एसडीओपी तक का सफर, आशीष अरोरा ने फिर संभाली मुंगेली की जिम्मेदारी
आत्मा सिंह क्षत्रिय ने भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए दी बधाई
मुंगेली। मुंगेली जिले में पूर्व में थाना प्रभारी (टीआई) के रूप में अपनी प्रभावी कार्यशैली, अनुशासन और जनसहभागिता के लिए पहचान बना चुके श्री आशीष अरोरा ने अब अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री (प्रशासनिक) आत्मा सिंह क्षत्रिय ने उनसे सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आत्मा सिंह क्षत्रिय ने कहा कि श्री आशीष अरोरा का मुंगेली से पुराना जुड़ाव रहा है। पूर्व में टीआई के रूप में उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग की जो कार्यशैली प्रस्तुत की थी, वह आज भी लोगों को याद है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एसडीओपी के रूप में उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता का लाभ पूरे क्षेत्र को मिलेगा तथा जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
आत्मा सिंह क्षत्रिय ने कहा कि जनता को उम्मीद है कि श्री अरोरा के नेतृत्व में पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ जनविश्वास और मजबूत होगा।
आशीष अरोरा ने शुभकामनाओं के लिए आत्मा सिंह क्षत्रिय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कानून का राज कायम रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना उनकी
