
बोल बम के जयकारों के साथ मुंगेली से कांवड़ियों का जत्था रवाना
सावन के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ की भक्ति का रंग हर ओर देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में आज महामाई मंदिर दाऊपारा मुंगेली से “बोल बम” के जयकारों के साथ मुंगेली से भी कांवड़ियों का एक जत्था रवाना हुआ भगवा वस्त्रों में सजे कांवड़ियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान शिव का जयघोष करते दिखे।
कांवड़ियों के जत्थे के रवाना होने से माहौल भक्तिमय हो गया। कांवड़िए हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते नजर आए। कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
कांवड़िए पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
यात्रा के दौरान सभी कावड़ियों ने सभी के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते दिखे।
कांवड़ियों का स्वागत करने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता के साथ संजय सिंह(साधु), प्रवीण जैन, ललित जायसवाल दिलीप साहू एवं स्थानीय श्रद्धालू उपस्थित रहे।
श्रद्धा और आस्था से सराबोर कांवड़ियों का यह जत्था बोल बम के जयकारों के साथ बाबा बैजनाथ धाम की ओर रवाना हुये।
कांवड़ यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं में नीरज यादव कालेश्वर साहू नारायण साहू धनीराम जायसवाल ओम प्रकाश साहू दीपक निषाद धर्मेंद साहू दादू साहू संदीप यादव रवि साहू रामनारायण साहू राजाराम यादव भूपेंद्र साहू धनंजय साहू नीलकमल साहू धनेश जायसवाल राज पोर्ते गणेश साहू आदि लोग रवाना हुये।
सभी कांवड़ियों का फूल माला से स्वागत कर रवाना किया गया
