
कस्तूरबा स्कूल की संस्थापक स्व. सुश्री गीताराय के जन्म दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिवर का किया गया आयोजन
कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय विनोबा नगर मुंगेली में जागृति महिला मंडल के सहयोग से स्व. सुश्री गीताराय मैडम के जन्मदिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई l इस समारोह में विद्यालय के प्राचार्य श्री ब्रह्मदत्त त्रिपाठी जी का तिलक लगाकर एवं घड़ी भेट कर सम्मान किया गया, जिसका स्वागत छात्र खेमचंद, आनंद एवं संदीप ने किया l वही शिक्षक रूपेशपाल का स्वागत छात्र दिव्यांशु और राजवीर द्वारा किया गया विद्यालय की शिक्षिका सुश्री मातेश्वरी देवांगन, सुश्री प्रीति यादव सुश्री ज्योति यादव, सुश्री सुहानी पात्रे, सुश्री श्रेया यादव,सुश्री दीपांजलि देवांगन, सुश्री प्रीति देवांगन, सुश्री जान्हवी ठाकुर, सुश्री अनामिका सेन, सुश्री सुमन द्विवेदी, सुश्री नीलम व किरण एवं श्रीमती शशिबाला का सम्मान छात्राओं संतोषी साहू, मुस्कान देवांगन, दिव्या पटेल, राधिका यादव, शिवानी, शारदा, रागिनी, धनेश्वरी कामिनी, सरस्वती, नैना, वैशाली द्वारा किया गया l कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री ब्रह्मदत्त त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थी जीवन में समय के महत्व एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला l उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी l इस अवसर पर इस अवसर पर शिक्षिका जान्हवी ठाकुर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन दर्शन एवं उनके उद्देश्यों पर विस्तार से बताया, वही सुश्री मातेश्वरी देवांगन ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला l सुश्री ज्योति यादव ने एक शिक्षक का अपने विद्यार्थियों से उम्मीद विषय पर विचार रखे, तो सुश्री सुहानी पात्रे ने शिक्षा के प्रति प्रेम, गरीबी में भी शिक्षा के महत्व एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए l शिक्षक दिवस के इस अवसर पर विद्यार्थी शिक्षिका के रूप में संतोषी साहू, मुस्कान देवांगन, सरस्वती बारमाते , नैना देवांगन, वैशाली यादव, शारदा यादव, रागिनी साहू, यामिनी बंजारे, शिवानी कोशल, एवं शिक्षक के रूप में आनंद यादव ने बालवाड़ी से कक्षा 11 वीं तक के विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य कराकर शिक्षक की भूमिका का अनुभव प्राप्त किया l स्वास्थ्य परीक्षण में डाक्टरों की टीम ने कक्षा बालवाड़ी से लेकर कक्षा 11 वीं तक के सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया l स्वास्थ्य परीक्षण में उपस्थित डॉ. श्रीमती वेणु साहू – नेत्र सहायक अधिकारी, डॉ. शुभम सिंह ठाकुर – मेडिकल ऑफिसर , श्रीमती प्रतिभा निखिल – स्टाफ नर्स , श्रीमती ऊषा देवांगन – आर.एम. ए., श्री. सुनील कुमार साहू – सहायक मलेरिया अधिकारी, सुश्री मंजू मरकाम सहायिका, फुलमनी सुपर वाइजर, श्रीमती शीतला मरावी एम.एम.व डॉ सुनील सोनी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे l
की उपस्थिति में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ जिसमें 200 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ l कार्यक्रम का सफल संचालन जान्हवी ठाकुर ने किया एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण में शिक्षिका सुश्री श्रेया यादव, दीपांजलि देवांगन एवं पूरा विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा l भोजन एवं स्मृति चिन्ह की व्यवस्था जागृति महिला मंडल के द्वारा किया गया l
इस अवसर पर कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम समिति के अध्यक्ष अनिल सोनी, सचिव दीनानाथ केसरवानी, कोषाध्यक्ष धनेश सोलंकी, सहसचिव दिलीप सोनी, सदस्य महावीर सिंह, स्वप्निल वर्मा, उपाध्यक्ष रवि पौराणिक तथा संरक्षक सदस्य जेठमल कोटड़ीया, डॉ. सुनील सोनी ने विद्यालय परिवार को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं l
