ग्रामीण कृषि विस्तार एवं विकास अधिकारियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

प्रदेश संघ के आदेशानुसार आज 23 सितम्बर को प्रदेश व्यापी हर जिला मुख्यालय में कृषि विस्तार एवं विकास के अधिकारियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपा है
बता दें कृषि अधिकारी इससे पहले भी 8 और 9 सितम्बर को काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं
द्वितीय चरण में 15 सितम्बर को भी अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं किंतु आज तक इनके मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया
इसी चरण में आज 23 सितम्बर को भी एकदिवसीय अवकाश लेकर प्रदेश व्यापी हर जिला मुख्यालय में धारना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया


