
दलेश्वर साहू फूड इंस्पेक्टर मुंगेली के खिलाफ कई मामलों में हुआ शिकायत
बता दें दलेश्वर साहू जो मुंगेली के खाद्य विभाग में फूड इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है जिसके खिलाफ कई गांव के समितियों के द्वारा पैसा गबन सहित पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत किया गया है

शिकायत में करीब 10 से अधिक सोसायटी केंद्रों में नए समूह से पैसा लेकर गबन करने की शिकायत हुई है

साहू ने समूह से पैसा SDM को देना है कहकर लिया है जिसमें साहू द्वारा यह कहा गया कि आप लोगों को सोसायटी दिया जाएगा लेकिन अभी तक समूह को सोसायटी नहीं दिया गया है
दूसरी शिकायत जन दर्शन में भी किया गया है जिसमें दलेश्वर साहू फूड इंस्पेक्टर का ट्रांसफर को लेकर किया गया है शिकायत में साहू का ट्रांसफर कबीर धाम जिले में होने के बावजूद मुंगेली ऑफिस को नहीं छोड़ना संदेह के घेरे में दर्शाता है
क्या इन्हीं अवैध वसूली के चक्कर में दलेश्वर साहू मुंगेली को नहीं छोड़ पा रहा है या साहू को किसी भी प्रशासनिक या शासन के आदेश का अवमानना करना अपने बाएं हांथ का खेल समझ रहा है या किसी उच्च अधिकारी या बड़े नेता का हांथ है जिसके कारण साहू नए पदस्थापना में ज्वाईन नहीं कर रहा है अब जब शिकायत हुई है तो देखना है कि इसका दलेश्वर साहू के ऊपर कितना प्रभाव पड़ता है या शिकायत पर उचित जांच कर कार्रवाई करेंगे या फिर प्रदेश स्तरीय शिकायत की आवश्यकता पड़ेगी


