
पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के निर्देश पर यातायात सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज स्कूल में चलने वाली वाहनों को नियमों का पालन हेतु दी गई समझाइश
यातायात सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज दिनांक को यातायात विभाग के अधिकारी कर्मचारी सड़कों पर चलने वाले वाहनों को सड़क सुरक्षा नियमों को पालन हेतु समझाइश दी

इसी कड़ी में आज RTO प्रभारी एवं यातायात प्रभारी के नेतृत्व में पड़ाव चौक एवं दाऊ पारा चौक पर गाड़ी को रोक रोक कर यातायात के नियम को बताया खासकर स्कूल ले जाने वाली वाहनों को सड़क सुरक्षा नियमों को बताया गया जिसमें बच्चों को घर से स्कूल या स्कूल से घर जिस भी वाहन में ले जाया जाता है उनके ड्राइवर को समझाइश दी गई कहा गया कि गाड़ी में क्षमता से अधिक ना बैठना एवं गेट में सुरक्षात्मक जाली लगाना आदि

बातों को बताया गया साथ ही हिदायत भी दी गई कि नियम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी

उक्त संयुक्त टीम में RTO प्रभारी उप निरीक्षक तिलेश्वर चंद्र एवं उनके स्टॉफ के साथ यातायात प्रभारी उप निरीक्षक महेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक यशवंत सिंह राजपूत के साथ यातायात स्टॉफ अजित परिहार, चंद्रभूषण सिंह, रोशन साहू, दिनेश मरावी उपस्थित रहे

