
जिले के सभी गिरिजाघरों में प्रभु यीशु के बलिदान दिवस को याद करते हुए गुडफ्राइडे मनाया गया
मुंगेली जिले के सभी गिरजाघरों,प्रार्थना भवन में आज शुभ शुक्रवार गुड फ्राइडे की विशेष आराधना हुई जिले के जराहगांवख्रीस्टीयान मण्डली पेंड्रीडीह चर्च भवन में दोपहर 12 बजे से प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते क्रूस पर कहे 7 वचनों का प्रचार मनन प्रार्थना गीतों के साथ किया गया जहां बड़ी संख्या में मसीही लोग उपस्थित रहे



मुख्य वक्ता रेवरेंट मनीष कुमार लाल द्वारा मसीह यीशु के क्रूस पर जयवंत बलिदान की कथा पर प्रकाश डाला गया मसीह यीशु के क्रूस पर से कहे गए 7 समर्थी वचनों का भेद बताया गया,, स्थानीय पास्टर रॉड्रिक जॉन की अगुवाई में कलीसिया के सभी.. मसीही लोगों के घर ..बीते 40 दिनों तक उपवास और प्रार्थना के साथ प्रभु यीशु के वचनों का प्रचार किया गया था जहां मुख्य पुनरुथान पर्व से पहले आज समस्त मानव जाति के पापों के छुटकारे के लिए मसीह यीशु के क्रूस पर हुए बलिदान को याद किया गया जिसे शुभ शुक्रवार गुड फ्राइडे के रूप में मनाया गया प्रार्थना भवन में विश्व शांति और आपसी प्रेम भाईचारा के लिए विशेष प्रार्थना की गई!

