
समन्वय कला संगीत महाविद्यालय का स्वर संवाद 31 में से भव्य शुभारंभ
मुंगेली:बी. आर. साव स्मृति समन्वय कला संगीत महाविद्यालय के द्वारा मासिक आयोजन स्वर संवाद कार्यक्रम31मई 2026 दिन रविवार को किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन व दीप प्रचलन के साथ हुआ इस अवसर पर संरक्षक श्री जेठमल कोटडिया जी श्री संजीव गुप्ता जी श्रीअमिताभ वैष्णव जी श्री धनेश सोलंकी डॉ. शिवपाल सिदार श्री रामपाल सिंह श्री रामकिंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
कार्यक्रम मे संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियों की गई जिसमे मुख्य रूप से गायन के विद्यार्थी भूपेंद्र कोसले एवं वेदांश तंबोली के द्वारा अलंकार की प्रस्तुति की गई, तबला के विद्यार्थी विक्की निषाद काव्यांश तंबोली एवं मुरारी वैष्णव के द्वारा दादरा, कहरवा एवं तीन ताल में वादन प्रस्तुत किया गया, रितीशा अग्रवाल एवं काव्या साहू के द्वारा कथक में तोड़ा टुकड़ा की प्रस्तुति की गई भूपेंद्र पटेल, करण निर्मलकर एवं शालू मसीह के द्वारा बैंजो में अलंकार की प्रस्तुति की गई साथ ही हिमांशु साहू, चमन साहू एवं निखिल साहू के द्वारा गतका मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया अतिथि कलाकारों के प्रदर्शन के पूर्व कथक के विद्यार्थी राम प्रसाद निषाद के द्वारा विष्णु वंदना की प्रस्तुति की गई
सर्व प्रथम गोविंद मक्कड़ के द्वारा तीन ताल में तबला सोलो की प्रस्तुति की गई उसके पश्चात सागर सिंह खैरागढ़ के द्वारा भरतनाट्यम की भावपूर्ण प्रस्तुति की गई कुमारी स्नेहा शर्मा खैरागढ़ के द्वारा कत्थक की मनमोहक प्रस्तुति की गई.
साथ ही विशेष रूप से कत्थक के क्षेत्र में मुंगेली का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले शिवम सिंह राजपूत का सम्मान किया गया आपने अपना प्रशिक्षण इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से संपन्न किया है।

संस्था के अध्यक्ष श्री रवि शंकर शर्मा जी ने बताया कि यह कार्यक्रम “स्वर संवाद” माह के प्रत्येक अंतिम रविवार को किया जाएगा इसमें पेरेंट्स टीचर मीटिंग विद्यार्थियों का मासिक मूल्यांकन एवं प्रदर्शन के साथ-साथ हर माह अलग-अलग विधाओं के कलाकारों का भी प्रदर्शन होगा, साथ ही हमारे यहां विभिन्न विषयों में प्रवेश प्रारंभ है इच्छुक विद्यार्थी प्रतिदिन कार्यालय समय शाम 4:00 से रात्रि 8:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं
स्थान -संगीत महाविद्यालय भवन बी. आर. साव स्कूल प्रांगण जिला ग्रंथालय के पास महाराणा प्रताप चौक मुंगेली

