
भाजपा के रामकुमार जायसवाल जमीनी कर्मठ कार्यकर्ता ने अपने ईलाज के लिए पार्टी और बीजेपी के बड़े नेताओं से लगाई गुहार
मुंगेली:-मैं रामकुमार जायसवाल आपको बताते हुए कहना पड़ रहा है कि मुझे 12-4-2026 को हार्ट अटैक आया था रायपुर मेकाहारा में एनजीओ प्लास्टि हो गया खर्च अत्यधिक हुआ है तो सोशल मीडिया से भारतीय जनता पार्टी को एक संदेश देना था कि भारतीय जनता पार्टी के तीन दशक पूर्व झंडा कहे जाने वाले रामकुमार जायसवाल का कोई सुध लेने वाले नहीं है आर्थिक तंगी होने के कारण एक निजी अस्पताल में मजदूरी का काम कर रहा है उनके प्रतिदिन मेडिसिन का खर्च अधिक हो रहा है इसलिए सोशल मीडिया में पार्टी के लिए एक मैसेज डाल रहा हूं:- माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी माननीय विधायक श्री पुन्नू लाल मोहले जी माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी जिनके स्वेक्षा अनुदान से कुछ राशि प्राप्त हो जाए मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का द्वितीय वर्ष का शिक्षित स्वयंसेवक हूं एक समय बड़े-बड़े नेताओं के साथ संपर्क था भोपाल में आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई जी से उनके ससुराल वाले आए हैं करके मुलाकात करने गए थे वरिष्ठ नेताओं से लखीराम जी अग्रवाल निवास में अक्सर मुलाकात होती थी सुंदरलाल पटवा जी के पदयात्रा में प्रमुख भूमिका रही श्री राम मंदिर निर्माण कर सेवा में सक्रियता पूर्वक कार्य किया मीसाबंदियों के निवास में जाकर उनका सहयोग किया यह कुछ जरूरी विषय है भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री मुंगेली डॉक्टर हीरालाल वार्ड से एक व्होट से जीतकर पार्षद बना जीवन के बड़ी उपलब्धियां है
लेकिन आज अपने शारीरिक कमजोरी के कारण पार्टी में सहयोग देने में असमर्थ हूं साथ ही आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है मैं अपनी पूरी जिंदगी पार्टी के सेवा में लगा दिया लेकिन मुझे आज तक पार्टी से किसी प्रकार का सहयोग प्राप्त नहीं हुआ लेकिन आज मैं मजबूर हूं यह कहने को कि पार्टी या अपने बड़े नेताओं के द्वारा मुझे आर्थिक सहयोग प्राप्त हो जिससे मैं अपना ठीक से ईलाज करवा सकूं
