
विनोद रायसागर:
पिछले पौने दो साल में 5 लाख पशुधन राज्य से गायब, 2500 की दुर्घटना भूख से मौत कांग्रेस कमेटी की प्रेस वार्ता
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के PPC चीफ दीपक बैज के निर्देशानुसार आज मुंगेली कांग्रेस कमेटी ने गौ वंश की दुर्दशा को देखते हुए अपनी प्रेस वार्ता रखी जिसमे कांग्रेस कमेटी का कहना है कि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के PPC चीफ दीपक बैज के निर्देशानुसार आज मुंगेली कांग्रेस कमेटी ने गौ वंश की दुर्दशा को देखते हुए अपनी प्रेस वार्ता रखी जिसमे कांग्रेस कमेटी का कहना है कि
पिछले पौने दो साल में 5 लाख पशुधन राज्य से गायब, 2500 की दुर्घटना भूख से मौत हो चुकी है
भाजपा सरकार के राज मैं गायों की तस्करी शुरू हो गयी, गाये भूख से, दुर्घटना से मर रही है, भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया जिसके कारण पिछले पौने दो साल में चारे पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सड़को पर एक्सीडेंट से बड़ी संख्या में गायों की लगातार मौत हो रही है।कांग्रेस पार्टी का कहना है कि विभिन्न समाचार माध्यमों में जो खबरें आई है उसके अनुसार पौने दो वर्ष में 850 से अधिक गाय सड़को पर कुचल कर मारी गई। लगभग 1200 से अधिक गाय भूख से चारे पानी के अभाव में मारी गई। 200 से अधिक गाय जहरीला पदार्थ आदि खाने से भारी गई।
गोठान बंद होने के कारण आवारा घूम रहे गो वंश जब एक समस्या के रूप में सामने आई तो सरकार ने अघोषित रूप से एक बेहद ही क्रूर निर्णय लिया और गो वंश की तस्करी को बढ़ावा देने शुरू कर दिया। 2023 में लगभग 14 लाख गोवंश का राज्य में कांग्रेस की सरकार के समय 10800 गोठानों में व्यवस्थापन होता था उनके चारे पानी की व्यवस्था होती थी। गायो के मौत के मामले में कांग्रेस ने अभी तक 6 कमेटिया बनाई है उनकी रिपोर्ट और हमने जो अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव वालों से चर्चा कर जानकारी एकत्रित की वह बहुत ही चौंकाने वाली वाली और दुखद है।
सीधा मतलब है उनकी तस्करी कर यूपी महाराष्ट्र के स्लाटर हाउस पहुंचा दी गई।
इलेक्ट्रोल बांड में खुलासा हुआ कि भाजपा ने बीफ निर्यातक कंपनियों से चंदा लिया गया
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि
पिछले पौने दो साल में प्रदेश से गायब लगभग 5 लाख गोवंश के बारे में सरकार स्पष्टीकरण दें।
सरकार 2023 के पहले के सभी 10800 गौठानो को पुनः शुरू करें।
गोठानों में चारा पानी की सुरक्षित व्यवस्था किया जाये।

