
स्काउट गाइड प्रभारियों ने प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए किया मनमानी बगैर परमिशन जिले के बच्चों को भेजा कैंप किसी भी प्रकार का अनहोनी होने पर जिम्मेदार कौन

प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी बालोद दुधली में आयोजित जंबूरी में लगभग 160 रोवर रेंजर जिला से कल सुबह दिनांक 06/01/2025 को रवाना हुए जिसमे स्काउट प्रभारी मोनू बेलदार एवं कोषाध्यक्ष संतोष यादव एवं सहयोगी राजेन्द्र दिवाकर तथा अन्य के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को गुमराह करके स्काउट गाइड को रवाना किया गया और तो और अब तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कोई पत्र जारी नहीं हुआ है ऐसे में कल को यदि बच्चों को कुछ होता है तो किसकी जिम्मेदारी होगी
जिला शिक्षा अधिकारी को बार बार पालक द्वारा जानकारी दिया गया फिर भी जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा ध्यान नही दिया गया आखिर DEO की ऐसी क्या मजबूरी है जो बिना पत्राचार के स्कूली बच्चों को बिना पत्राचार के भेजा गया साथ ही ऐसे स्कूलो को भी शामिल किया गया जो पात्रता नहीं रखते है आखिर बच्चों के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है और किसके शह पर किया जा रहा है जिला प्रशासन को ऐसे कार्यों पर शक्ति से कार्यवाही करनी चाहिए।

