मुंगेली। का कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक हासिल किए और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विज्ञान संकाय में छात्र प्रांजल बैस ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं चन्दन साहू ने 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा गगन पाण्डेय ने 90.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के लिए यह विशेष गर्व का विषय रहा कि विद्यार्थियों ने विशिष्ट विषयों में भी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रांजल बैस ने कंप्यूटर साइंस जैसे जटिल विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी तकनीकी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं गगन पाण्डेय ने केमिस्ट्री विषय में 100 में से 100 अंक अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, विद्यालय के समृद्ध शैक्षणिक वातावरण तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। विद्यालय का अनुशासित एवं सकारात्मक माहौल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां का शैक्षणिक परिवेश विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है।
विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार साहू ने इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, उप प्राचार्य भरत दास चेलक, शिक्षकों एवं समस्त विद्यालय स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने इसे सामूहिक प्रयास, अनुशासन और समर्पण भाव से किए गए कार्य का सुखद परिणाम बताया।
