विद्यार्थियों ने जिले में लहराया सफलता का परचम
मुंगेली । सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में सेंट ज़ेवियर्स स्कूल मुंगेली के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया।
प्रबंध समिति अध्यक्ष वी निर्देशक डॉक्टर जी एस पटनायक एवं विद्यालय के प्राचार्य शुभेंदु मंडल व उप-प्राचार्य डॉल्फ़ी मोंटेरियो एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया। इस वर्ष विद्यालय के कुल 70 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 30 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं विज्ञान संकाय के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया।
विद्यालय टॉपर्स में
अनंत उपाध्याय — 96%
रानू लेडवानी — 96%
वैभवी कश्यप — 93.6%
आरव सोनी — 92.2%
हर्षिता तिवारी — 92%
शौर्य दीप सिंह — 91.2%
आकाश बजारे — 90.6%
अंकुरी सिंह ठाकुर — 90.2%
जाह्नवी ठाकुर — 89.6%
वैशाली राजेश्वानी — 88.4%
ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों की सतत मेहनत का परिणाम है। स्कूल प्रबंधन ने आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम देने का संकल्प व्यक्त किया है।
