
रेत के अवैध भंडारण पर खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही
आपको बता दें बीते कल आगर नदी पर रेत के अवैध खनन पर मीडिया के माध्यम से न्यूज वायरल हुआ था जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जेसीबी से रेत खनन कर ट्रैक्टरों के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था जिसको न्यूज में प्रमुखता से वायरल किया था जिस पर प्रशासन ने तत्काल संज्ञान में लेकर कार्रवाई का आदेश निकाला
आज दूसरे दिन खनिज एवं पुलिस विभाग के द्वारा नदी से खनन कर रेत के भंडारण का पता कर नोटिस चस्पा किया गया

कार्यवाही में माफिया के द्वारा खनन की हुई रेत को मुंगेली नवागढ़ रोड दीपक राइस मिल के बगल में पदम जैन के जमीन पर भंडारण करना पाया गया जहां खनिज एवं पुलिस विभाग के द्वारा पदम जैन निवासी दाऊ पारा को फोन के माध्यम से सूचना प्रदान किया गया कार्रवाई करते हुए गेट पर नोटिस चस्पा किया गया जिसमें 5 दिन के अंदर भंडारण का दस्तावेज एवं परिवहन गाड़ी का पूरा डिटेल जानकारी मांगी है

उक्त 5 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर निरीक्षक विक्की दास मानिकपुरी ने वैधानिक एवं दंडात्मक कार्यवाही करने की बात कही साथ ही निरीक्षक ने यह भी कहा कि खनिज विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार से रेत खनन का आदेश नहीं दिया गया है और ना ही विभाग से किसी भी प्रकार का रेत खनन कोई आदेश लिया है
