
समन्वय कला संगीत महाविद्यालय का गुरु पूर्णिमा स्वर संवाद एवं दीक्षांत समारोह सम्पन्न
गुरु पूर्णिमा स्वर संवाद एवं दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ आज दिनांक 2 अगस्त रविवार को बी. आर. साव.स्मृति समन्वय कला संगीत महाविद्यालय में मनाया गया जिसमें अतिथि के रूप में संस्था के मानद संरक्षक नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला श्री पी सी दिव्य श्री संजीव गुप्ता श्री अमिताभ वैष्णव श्री जेठ मल कोट्टड़िया श्री प्रवीण वैष्णव श्री दिनेश सोनी रामकिंकर परिहार देव शंकर श्रीवास्तव एवं अजय ताम्रकार जी उपस्थित रहे अतिथियों के स्वागत के पश्चात गुरु पूजन का कार्यक्रम जिसमें मुख्य रूप से श्री रविशंकर शर्मा श्री सतानंद जी यादव श्री इंद्र दास जी महंत श्री प्रवीण साधु श्री गोविंद मक्कड़ श्री रमेश साकत एवं श्री अविनाश राम जी का उनके विद्यार्थियों के द्वारा गुरु पूजन किया गया पूजन के पश्चात सर्वप्रथम कत्थक विद्यार्थियों के द्वारा गुरु वंदना की प्रस्तुति प्रकृति गुप्ता वेदिका गुप्ता अवरनी गुप्ता रितीशा अग्रवाल आराध्या विश्वकर्मा के द्वारा की गई बैंजो में सालुम मशीह के द्वारा अलंकार एवं गीत की प्रस्तुति की गई ड्रम वादन की प्रस्तुति आदित्य वैष्णव धैर्य वैष्णव एवं निश्मन मक्कड़ के द्वारा की गई साथ ही तबला वादन भूपेंद्र साहू एवं लेखन दास मानिकपुरी के द्वारा किया गया विद्यार्थियों की प्रस्तुति के पश्चात दीक्षांत समारोह के अंतर्गत सत्र 2025 26 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अंक सूची वितरण मुख्य अतिथियों के कर कमलों के द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से अतिथि कलाकार के रूप खैरागढ़ से उपस्थित श्री ऋषि कश्यप के द्वारा अपने सु मधुर गायन की प्रस्तुति की गई तबला संगत गोविंद मक्कड़ के द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में ऋषि कश्यप जी को स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल से संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन जया रूपवानी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीलकंठ तिवारी शिवकुमार राजपूत किरण कुमार शर्मा सुरेश देवांगन मोहम्मद इरफान आशीष सोनी मुरारी वैष्णव रामप्रसाद निषाद एवं सतपाल मक्कड़ उपस्थित रहे।
