
सरस्वती शिशु मंदिर विवेक विहार हॉयर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस
सरस्वती शिशु मंदिर विवेक विहार हॉयर सेकेंडरी स्कूल मुंगेली में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस समारोह के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा एवं मुख्य अतिथि दुर्गा उमा शंकर साहू विशिष्ठ अतिथि मुकेश उपाध्याय सदस्य विवेकानन्द बाल कल्याण समिति मुंगेली उपस्थित रहे
कार्यक्रम के आरम्भ में भारत माता एवं सरस्वती पूजन पश्चात अतिथियों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ध्वजारोहण के पश्चात बहनों द्वारा राष्ट्र गान प्रस्तुत किया गया विद्यालय के प्राचार्य कामता साहू ने सभी अतिथियों का परिचय कराया

कार्यक्रम के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने सभी बच्चों एवं आचार्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोई भी देश बिना संविधान के संचालित नहीं हो सकता है एवं संविधान देश के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गा साहू ने भी सभी को बधाई देते हुए कहा कि संविधान हमारे कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करता है साथ ही जीवन में पंच परिवर्तन को अपनाना नितांत आवश्यक है कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य नरेंद्र श्रीवास्तव ने किया इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य दीदियां एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे स्कूल के आचार्य देवेंद्र पांडे के मार्ग दर्शन में भईया एवं बहनों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

