
करोड़ो की लागत से बनने वाली गौरव पथ चढ़ रहा भ्रष्टाचार की भेंट मूक दर्शक बने शासन प्रशासन
करोड़ों की लागत से निर्मित गौरव पथ में भयंकर भ्रष्टाचार…अधर में लटका निर्माण…जनता बेहाल…कमीशनखोरी में उलझी राजनीति…
मुंगेली/ शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले गौरव पथ का निर्माण कार्य अब विवादों के घेरे में है। लगभग करोड़ों की लागत से बन रहे इस सड़क में जमकर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, जिसके चलते वर्तमान में निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। गुणवत्ताहीन काम और कछुआ गति से चल रहे निर्माण ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



भ्रष्टाचार की परतें…धूल और गड्ढों के बीच फंसी जनता…
गौरव पथ निर्माण में शुरुआत से ही अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही थीं। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा हैं। डिवाइडर निर्माण में मानक स्तर की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। जो डिवाइडर का निर्माण किया गया हैं, उसमें मटका जैसे डिजाइन बना रखा गया हैं बिजली खंबे पोल में जो ईट से बॉक्स बनाया गया हैं उन सबमें अभी से टूटफूट होने लगी हैं, कई जगहों पर छबाई भी दरदरा गई हैं, जिससे मुंगेलीवासियों में और भी आक्रोश हैं। लोगों का कहना हैं कि दर्जनों पेड़ काटने के बाद यह गौरव पथ निर्माण कार्य किया जा रहा हैं उसमें भी भ्रष्टाचार की बू आ रही हैं____
साथ ही नाली निर्माण में भी भारी भ्रष्टाचारी देखा गया है गौरव पथ पर बनने वाली नाली को नए सिरे से बनाया जाना है लेकिन ठेकेदार के द्वारा कुछ ही जगह नया नाली निर्माण किया गया है बाकी अधिकांश जगह पर पुराने नाली को रिपेयर कर जैसा का तैसा बना दिया जा रहा है कहा जा सकता है कि ठेकेदार के द्वारा पूरे गौरव पथ पर भ्रष्टाचारी किया जा रहा है
कमीशनखोरी का खेल…
ठेकेदार और संबंधित विभाग के बीच सांठगांठ की चर्चाएं आम हैं, जिसके कारण काम की गुणवत्ता से समझौता किया जाने लगा हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना हैं कि मुंगेली शहरीय क्षेत्रों में हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही, जिसका मुख्य वजह कमीशन और शासकीय राशि का बंदरबाट हैं। मुंगेलीवासियों ने बताया कि वर्तमान में गौरव पथ का कार्य बंद हैं जिससे राहगीरों और दुकानदारों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। पिछले कई दिनों से गौरव पथ का काम बंद पड़ा है। अधूरी सड़क और जगह-जगह खुदे गड्ढों के कारण मुंगेली की जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण बंद होने से उड़ती धूल ने राहगीरों और आसपास के दुकानदारों का जीना मुश्किल कर दिया है, जिससे सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जल्द ही जिम्मेदारों को मामले को संज्ञान में लेकर गौरव पथ का गुणवत्तापूर्ण निर्माण शुरू करवाना चाहिए।

