
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री को नमन कर विशाल रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

मुंगेली – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा शुक्रवार को श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत पुराना बस स्टैंड स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। तदउपरांत कांग्रेस भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। रक्तदाताओं में सामाजिक सेवा के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के साथ ही समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

रक्तदाताओं का किया सम्मान – रक्तदान करने पहुंचे लोगों का जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने उत्साहवर्धन करते हुए सम्मान किया। प्रत्येक रक्तदाता को वाटर बॉटल, ईयर फोन एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने वाली मानवीय सेवा है। गांधी जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर जैसे सेवा कार्यों का आयोजन उनके मानवता और सेवा के संदेश को आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता – कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, थानेश्वर साहू, आत्मा सिंह क्षत्रिय, श्याम जायसवाल, रोहित शुक्ला, दिलीप बंजारा, दीपक गुप्ता, संजय यादव, मुकेश मिरी, रघुराज सिंह, अरविंद वैष्णव, विनय चोपडा, अभिलास सिंह, श्री ठाकुर, संजय जायसवाल, लक्की गर्ग, लोकराम साहू, एजाज खोखर, संजय चंदेल, सूरज यादव, अरूण कुलमित्र, तारणी विश्वकर्मा, कृष्णा सोनी, हेमिन मंगेश्कर, बिन्दु यादव,शिव कुमार साहू, विनय यादव, टेकराम सोनवानी, जित्तु श्रीवास्तव, संजय ठाकुर, नीरज यादव, जय सोनी, अनिता विश्वकर्मा, नाम देव बंजारे, रामकिनकर ंिसह , अमन ंिसह, अमितेश सिंह, प्रेमप्रकाश राजपूत, आंेकार मानस लोधी, रंजीत राजपूत जितेन्द्र राजपूत, सतीश तंबोली, रजनीश यादव एवं काकू पठान जय किशन महिलांग,अनिल प्रबल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे।
