
साइबर जागरूकता अभियान के तहत जिले के 04 स्कूलों में करीब दो हजार से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को किया गया जागरूक

थाना फास्टरपुर एवं थाना पथरिया क्षेत्र के 04 स्कूलों में कुल 2046 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण को बताएं गए साइबर अपराधों से बचने के उपाय ।

बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित सभी वर्गों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की दी गई जानकारी।

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान” के तहत “साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़” के संकल्प के परिपालन में जिला मुंगेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में साइबर जागरूकता अभियान व्यापक रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से “हर गांव, हर शहर एवं हर घर तक” बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सहित सभी वर्गों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
एसएसपी भोजराम पटेल के विशेष निर्देश पर दिनांक 17.09.2026 को थाना फास्टरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दाबो के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दाबो में 316 छात्र-छात्राओं एवं 09 शिक्षकगण तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन में 409 छात्र-छात्राओं एवं 14 शिक्षकगण एवं दिनांक 16.09.2026 को थाना पथरिया क्षेत्र अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल पथरिया में 685 छात्र-छात्राओं एवं 15 शिक्षकगण तथा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पथरिया में 636 छात्र-छात्राओं एवं 17 शिक्षकगण को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
इस प्रकार जिले के कुल 04 स्कूलों में 2046 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर अपराधों से बचाव, सतर्कता एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
अपील :- पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी एवं अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। “साइबर जागरूक रहे, सुरक्षित रहे”।
