
श्री जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में रथ यात्रा कल शहर के विभिन्न चौक चौराहे से गुजरेगी रथ
मुंगेली:- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जगन्नाथ यात्रा बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा
बड़े हर्ष के साथ आप सभी को आमंत्रित करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे मुंगेली में श्री जगन्नाथ सेवा समिति के द्वारा शहर में कल दिनांक 16 जुलाई को जगन्नाथ यात्रा बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा जिसमें सेवा समिति के लोग नगर के सभी नागरिकों को आमंत्रित किया है तथा विनम्र प्रार्थना के साथ यात्रा में शामिल होने का आग्रह भी किया गया है
बता दें जगन्नाथ यात्रा (रथ यात्रा) भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्रमुख उत्सवों में से एक है यह हर वर्ष आषाढ़ मास में मनाई जाती है।
इसे मनाने के मुख्य कारण हैं:
भगवान का नगर भ्रमण: मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर अपनी मौसी के घर, गुंडिचा मंदिर जाते हैं।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य भक्ति और समानता का संदेश: रथ को खींचने में सभी समुदाय के लोग भाग लेते हैं इसमें जाति, धर्म, वर्ग की परवाह किए बिना भाग लेते हैं। यह समानता, सेवा और एकता का प्रतीक माना जाता है।
धार्मिक महत्व: हिंदू मान्यता के अनुसार, श्रद्धा से रथ यात्रा में भाग लेने या भगवान के दर्शन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और आध्यात्मिक कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।
यह यात्रा लगभग 9 दिनों तक चलती है। भगवान गुंडिचा मंदिर में कुछ दिन विश्राम करते हैं और फिर बहुदा यात्रा के माध्यम से वापस जगन्नाथ मंदिर लौटते हैं
