
नन्ही सी मुस्कान को मिला जीवनदान चिरायु योजना के तहत बालक सुलतान अली को पैरों की बीमारी से मिली राहत
सफलता की कहानी:- जिला कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु योजना के अंतर्गत चिरायु दल ‘अ’ मुंगेली की चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका कुर्रे द्वारा १० वर्ष के बालक मीर सय्यद सुल्तान अली जो ग्राम प्रतापपुर ब्लाक मुंगेली के निवासी हैं का इलाज DKS hospital raipur में कराया गया. मीर सुल्तान अली, पिता – वकार अली जो की जन्मजात पैरों की बीमारी से पीड़ित था जिसके कारण उसे चलने में
कठिनाई हो रही थी यह जानकारी जब चिरायु टीम को स्वास्थ्य परीक्षा के दौरान पता चली तो मीर सय्यद सुल्तान के परिवार को चिरायु योजना के बारे में बताया गया। दिनांक 10.2.2026 को डीकेएस हॉस्पिटल रायपुर छत्तीसगढ़ में आर्थोपेडिक डाक्टर को दिखाया गया सभी जांच उपरांत आपरेशन की सलाह दी गयी जांच उपरांत दिनांक १२.५.२०२६ को मीर सुल्तान का ऑपरेशन सफल रहा आज मीर सुल्तान ठीक से चल पा रहा है चिरायु योजना जो कि उनके लिए वरदान साबित हुई इसके लिए परिवार ने शासन स्वास्थ्य विभाग , चिरायु दल का आभार व्यक्त किया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शीला साहा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे जिला मुंगेली के सामूहिक प्रयास से यह इलाज चिरायु योजना के अंतर्गत निःशुल्क कराया गया। जिससे सभी के संयुक्त प्रयास से मीर सुल्तान को नया जीवन प्राप्त हुआ।इस कार्य में चिरायु नोडल अधिकारी डॉ.कमलेश खैरवार , विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्य प्रबंधक मनीष गुप्ता,प्रभारी जिला आर.एम.एन.सी.ए.एच.एन.सलाहकार डाक्टर अखिलेश बंजारे एवं चिरायु टिम की डाक्टर मोनिका कुर्रे (ए.एम.ओ.) एवं सती ध्रुव(ए.एन.एम.)का सहयोग रहा।


